सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की साहित्य साधना में प्रकृति
डॉ. उमेश कुमार सिंह
स्वतंत्रोत्तर भारत में राजनीतिक चेतना कई स्तरों पर हमारे सामने उभर कर आई। आर्थिक विषमता, धार्मिक पाखंडवाद, झूठा सेक्युलिरिज्म साथ ही सामाजिक और वैयक्तिक चेतना की छटपटाहट एवं उससे संघर्ष करने की प्रवृति हिन्दी काव्य में देखी जा सकती है। स्पष्टतः समसामयिक परिस्थितियों में व्यक्ति और सत्ता राजनीति का एक-दूसरे से गहरा सम्बन्ध हो गया है। समाज के नैतिक पतन से समस्त व्यवस्था और राजनीति अछूती नहीं रही। लिहाजा, राजनीतिक अवमूल्यन, सत्ता-संघर्ष, स्वार्थ और पद-लिप्सा जैसे कुत्सित मनोवृत्तियों ंका तेजी से विकास हुआ है। आज का आम आदमी इस भ्रष्ट सत्ता एवं व्यवस्था की जकड़ से मुक्त होने की कोशिश कर रहा है पर उसकी स्थिति त्रिशंकु जैसी हो गयी है। ऐसे में सहज ही प्रश्न उठता है कि इस परिस्थिति में रचनाकार का दायित्व क्या हैघ् उनकी रचनाएं स्वान्तःसुखाय थी या सर्वजन सुखाय।
तुलसीदास जैसा साहित्यकार, भक्त, कवि जब रामचरित मानस को स्वान्तःसुखाय कहता है तो उसका अर्थ क्या हैघ् गोस्वामी तुलसीदास जब स्वान्तःसुखाय की बात करते हैं तो उनके काव्य में लोकमंगल है। अतः स्वान्तःसुखाय आत्मकेन्द्रित होने के लिये नहीं। जब सब भसिया राम मय जग्य को अर्थात राष्टþ रूपी देवता को समर्पित होता है तो वहीं स्वान्तःसुखाय सर्वजनसुखाय बन जाता है। तुलसी कहते हैं- भक्या वरनौ छवि आपकी भले बने हो नाथ। तुलसी मस्तक तब नवै धनुष वाण लै हाथ।।्य यह स्वान्तःसुखाय तब सर्वजनहिताय में बदल जाता है जब वे कहते हैं- भसियाराम मय सब जग जानी। करऊं प्रणाम जोर जुग पानी।्य इसका दूसरा कारण तुलसी का कवि के साथ भक्त होना अर्थात आध्यात्मिक जीवन होना भी है।
सर्वेश्वर दयाल जी ने कहानी, कविता और नाटक तीनों पर रचनाएं की। यहां हम उनकी काव्यगत यात्रा पर विचार करेंगे और यहीं पर देखेंगे कि उनकी रचना स्वान्तःसुखाय है या सर्वजनहिताय। सर्वेश्वरदयाल सक्सेना व्यक्तिगत संवेदना को लोक संवेदना बनाते हैं। उनकी व्यक्तिगत चाह देखें- भमैं नहीं चाहता शीर्षक्य में वे कहते हैं- भसड़े हुए फलों की पेटियों की तरह/बाजार में एक भीड़ के बीच मरने की अपेक्षा/एकान्त में किसी सूने वृक्ष के नीचे/गिर कर सूख जाना बेहतर है।्य1
सर्वेश्वरदयाल जी के ऊपर विचार करते समय कुछ रचनाओं को छोड़कर उनकी जिन रचनाओं को आधार बनाया गया है उसमें भप्रतिनिधि कविताएं-राजकमल प्रकाशन्य से है। और उसका कारण पुस्तक के सम्पादक: प्रयाग शुक्ल का यह लेख है- भभसुधी पाठकों को एक बात और बताना चाहूंगा। इस संकलन की कविताएं सर्वेश्वर जी की पहली किताब भकाठ की घंटियां्य से लेकर उनके अन्तिम कविता संग्रह भखूटियों पर टंगे लोग्य तक से ली गयी है। इस तरह यह उनकी कविताओं का केवल प्रतिनिधि संग्रह ही नहीं है, ऐसा संग्रह भी है जो उनकी काव्ययात्रा के लगभग हर चरण से हमें परिचित करायेगा।्य्य 2
बात को स्पष्टता से समझने के लिए भप्रतिनिधि कविताएं- राजकमल प्रकाशन्य के पीछे सर्वेश्वरदयाल सक्सेना के ऊपर दी टिप्पणी को यहां उद्धृत करना उचित होगा- भभसमकालीन हिन्दी कविता की व्यापक जनवादी चेतना और प्रगतिशील जीवन-मूल्यों के सन्दर्भ में सर्वेश्वर एक ऐसे कवि के रूप में सुपरिचित हैं जिनकी रचनाएं पाठकों से बराबर धड़कता हुआ रिश्ता बनाए हुए हैं। उनकी कविताएं नयी कविता की उहा और आत्मग्रस्तता से बड़ी हद तक मुक्त रही हैं। इस संग्रह में उनके समूचे काव्य-कृतित्व से महत्वपूर्ण कविताएं संकलित की गयी हैं। जिन्दगी के बड़े सरोकारों से जुड़ी उनकी कविताएं उन शक्तियों की खिलाफत करती हैं जो उसे किसी भी स्तर पर कुरूप करने के लिए जिम्मेदार हैं। वे घेरों से बाहर के कवि हैं। उनकी कविताओं में हिन्दी कविता का लोकोन्मुख जातीय संस्कार घनीभूत रूप में मौजूद है और उन्हें न तो राजनीतिक-सामाजिक परिस्थियांे से काटकर देखा जा सकता है और न कवि के अपने आत्मसंघर्ष को नकारकर। वस्तुतः दुःख और गहन मानवीय करुणा से प्रेरित संघर्षशीलता, उदात्त सौन्दर्यबोध, मधुर भावनाओं के संधि संस्पर्श और ;फार्मद्ध की छन्दाछन्द विभिन्न मुद्राएं इन कविताओं को व्यापक अर्थ में मूल्यवान बनाती हैं। 3
रचनाकार की पृष्ठिभूमिः रचनाकार की कृति पर उसके पारिवारिक वातावरण, समसामयिक परिवेश और युगीन स्थिति का प्रभाव दिखाई देता है। अतः आवश्यक है कि थोड़ा सा इस पृष्ठभूमि को भी देख लिया जाय। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जीवन भी हर सामान्य व्यक्ति की तरह संघर्षशील रहा। उन्होंने भी अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ावों को देखा और अनुभव किया। आजीवन उन्होंने भागदौड़, स्थानान्तरण, पद-त्याग, पारिवारिक जिम्मेदारी और साहित्यिक रुचि का जो अनुभव प्राप्त किया, कमोवेश उसे ही अपनी रचनाओं द्वारा सम्प्रेषित किया। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना मूलतः कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार और पत्रकार रहे। उनका जन्म 15 सितम्बर, 1927 में बस्ती ;उत्तरप्रदेशद्ध के पिकोरा गांव में हुआ। माता श्रीमती सौभाग्यवती सक्सेना शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक तथा पिता व्यवसायी थे। प्रारम्भिक शिक्षा गांव में तथा बाद में 1942 में एंग्लों संस्कृत हाई स्कूल, बस्ती; तथा 1944 क्वीन्स कालेज, वाराणसी से इंटरमीडियेट तथा प्रयाग विश्वविद्यालय से एम. ए. हिन्दी में पास की। आजीविका के लिए आध्यापक, क्लर्क, आकाशवाणी मंे सहायक प्रोडूसर, भदिनमान्य के उप-सम्पादक और भपराग्य के सम्पादक रहे।
साहित्यिक जीवन का आरम्भ कविता से हुआ। भतीसरा सप्तक्य मंे कविताएं संकलित हुईं। भप्रतीक्य और अन्य पत्र-पत्रिकाओं मंे लिखते रहे; भदिनमान्य के भचरचे और चरखे्य स्तम्भ मंे वर्षोें मर्मभेदी लेखन-कार्य। कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हिस्सेदारी। कविता के अतिरिक्त बालोपयोगी साहित्य में महत्वपूर्ण लेखन किया साथ ही अनेक भाषाओं में रचनाओं का अनुवाद। 1965 में भारतीय सांस्कृतिक मण्डल के प्रतिनिधि के रूप में नेपाल तथा 1972 में सोवियत लेखक संघ के निमन्त्रण पर पुश्किन काव्य समारोह में सम्मिलित हुए। 24 सितम्बर,1983 को आकस्मिक निधन।
बचपन से ही साहित्यिक, सांस्कृतिक वातावरण प्राप्त होने से साहित्य सृजन की अभिरुचि पैदा हुई। परिवार आर्यसमाजी था सामान्य पूजापाठ में अभिरुचि भले ही न रही हो पर राष्टþ प्रेम के गीत गाना, सुनना उनके लिए आकर्षण का विषय था। उनकी प्रमुख रचनाएंः भकाठ की घंण्टियां्य,भबांस का पुल्य,भएक सूनी नाव्य,भगर्म हवाएं्य,भकुआनों नदी्य,भकविताएं-1्य,भकविताएं-2्य,भजंगल का दर्द्य,भखूंटियों पर टंगे लोग्य;कविता संग्रहद्ध,उड़े हुए रंग;उपन्यासद्ध;भसोया हुआ जल्य,भपागल कुत्तों का मसीहा्य ;लघु उपन्यासद्ध; भअंधेरे-पर-अंधेरा्य;कहानी संग्रहद्ध; भबकरी्य ;नाटकद्ध;भभों-भों: खों-खों्य, भलाख की नाक्य;बालोपयोगी नाटकद्ध भबतूता का जूता्य, भमहंगू की टाई्य ;बालोपयोगी कविताएंद्ध; भकुछ रंग कुछ गंन्ध ्य;यात्रा-वृतान्तद्ध तथा भशमशेर, भनेपाली्य कविताएं ;सम्पादितद्ध।
अपने व्यक्तित्व की खोज में प्रयोगशील कवि आत्मान्वेषण और आतमोंपलब्धि की दिशा में उन्मुख हुआ था। परम्परा से इन तत्वों को आत्मसात करती हुई नयी कविता यथार्थ के प्रति नयी दृष्टि और नये मूल्यों के अन्वेषण की ललक लेकर आगे बढ़ी। यथार्थ के प्रति बदलती दृष्टि से प्रयोगशील कविता अपने पूर्ववर्ती काव्य से अलग पहचान बनाती हुई भी चली थी। यथार्थ के उद्देेश्यगत रूप, यथार्थोन्मुखी आदर्श और भावावेश से काव्य को उबारकर उसने व्यक्ति और युगजीवन के प्रति लगाव तथा संदर्भ का परचिय दिया था। बदलते हुए भाव-बोध के अनुरूप उसने शिल्प का संधान किया। नयी कविता के ये लक्षण सर्वेश्वरदयाल सक्सेना के काव्य से भली भांति पहचाने जा सकते हैं। उनकी कविताओं में तत्कालीन परिस्थितियों की झलक मिलती है जिनमें यथार्थ ही यथार्थ है।
सर्वेश्वर के काव्य का प्रारंभ भकाठ की घंटिया्य 1949 से 1957 स्वच्छंद मनोभाव के छूटने से होता है। कवि की यह स्वच्छंद भावना युग-यथार्थ से टकराकर अवसाद, वीरान जंगल, जवानी के चिटकते छिलके और दर्द का महासागर है। भअक्सर एक व्यथा में्य दर्द, अवसाद और निराशा का भाव व्यंजित हुआ है- भअक्सर एक हंसी/ठंडी हवा-सी चलती है,/अक्सर एक दृष्टि/कनटोप-सा लगती है, /अक्सर एक बात/पर्वत-सी खड़ी होती है,/अक्सर एक खामोशी/मुझे कपड़े पहनाती है।/मैं जहां होता हूं/वहां से चल पड़ता हूं,/अक्सर एक व्यथा/या़त्रा बन जाती है।्य 3
युग जीवन के संदर्भ में सर्वेश्वर ने अपने युग के विघटन, दर्द, पीड़ा, अनास्था, विवशता, विजड़ित स्थितियों और अकेलेपन का गहरा तथा तीखा अनुभव किया है। भशांतिमयी तुम हो्य में कवि कहता हैः -भदर्द के महासागर से कहो,/सामने मेरे न नाचो, /मैं अकेला हूं।्य 4
भबांस के पुल्य में यह स्वर और भी सघन बनकर आया है। इसमें कवि का स्वच्छंद मनोभाव युग यथार्थ से सम्पृक्त होकर आत्मनिर्वासन, परायेपन के अहसास और मूल्यबोध के रूप में व्यक्त हुआ है। भसांझ होते ही्य, भदर्द किससे कहूं्य, भबीत गया यूं दिन बसंत का्य, भसर्पमुख के सम्मुख्य तथा भअंत में्य, ये भावनायें फिर से व्यक्त हुई हैंः-भअब मैं कुछ नहीं चाहता/ सुनना चाहता हूं/ एक समर्थ सच्ची आवाज/ यदि काहीं हो।/अन्यथा/ इसके पूर्व कि/ मेरा हर कथन/ हर मंथन/ हर अभिव्यक्ति/ शून्य से टकराकर फिर वापस लौट आए,/उस अनन्त मौन में समा जाना चाहता हूं/ जो मृत्यु है।्य 5
ये भाव स्वच्छंद कल्पनाओं और महत्वाकंक्षाओं के साथ युग यथार्थ के टकराने से जन्में हैं। भएक सूनी नाव्य में एक सूनी नाव की पहली कविता अक्सर एक व्यथ्या में सर्वेश्वर ने लिखा है- भमैं जहां होता हूं,/वहां से चल पड़ती है,/अक्सर एक व्यथा,/यात्रा बन जाती है।्य 6
सर्वेश्वर की काव्य यात्रा व्यथा के ताने बाने से अधिक बुनी है। भएक सूनी नाव्य में कवि की स्वच्छन्द चेतना फिर से सिर उठाती है या अवसाद को ढोती हुई चलती है-भचांद आकाश में/ बड़े सुनहरे मकड़े की तरह/ धीरे-धीेरे गर्व से रंेगता आता है/ या नीला जांधियां पहने।्य 7
भकाठ की घंटियां्य में यह स्वर धीमा या भबांस के पुल्य में तीव्र हो गया है। जीवन के यथार्थ की विषमता से जन्मा अवसाद अनुभव की तटस्थ व्यंजना के स्थान पर जब स्वच्छंद भाव में पुनः रूपांतरित हो जाता है, तब इसे कवि की प्रकृति संबंधी कविताओं में देखा जा सकता है। जहां रोमांटिक मनोभाव और युग यथार्थ में यह टकराहट नहीं है, वहां स्वच्छंद मनोभाव कविता को केन्द्रीय स्वर बन गया है। भसुबह का गीत्य, भयह भी क्या रात्य, भतुम कहो्य, भचांद की नींद्य, और भप्रेम नदी के तीर्य में यह स्वच्छंद मनोभाव पूरे उभार के साथ अभिव्यक्त हुआ है।
व्यक्तित्व की खोज और उसको सार्थक बनाने की छटपटाहट सर्वेश्वर की प्रारंभिक कविता में प्रखर रूप में मिलती है, भपंख दो्य मंे कवि का कथन हैः-भपंख दो, पंख दो, अरे मेरे पंख दो,/ और कब तक इस सुलगती डाल पर/ बैठा रहूं निरुपाय।्य 8
सर्वेश्वर परिवेश के बहुआयामी यथार्थ के अनुभवों के माध्याम से व्यक्तित्व की सार्थकता खोजते हैं। व्यक्तित्व का यह अन्वेषण कवि को व्यष्टि से समष्टि तक ले जाता है, जहां उसका व्यक्तित्व अधिक उदार और व्यापक हो जाता है। जैसे भआत्मसाक्षात्कार्य, भनये वर्ष पर्य, में यह व्यक्तित्व व्यापक और उदात्त भाव-भूमि से संयुक्त होकर सामाजिक चेतना से संवेदित हुआ है।
ग्राम्य प्रकृति के मोहक चित्र समसामयिकता का दायित्व और जन जीवन के गहरे लगाव को व्यक्त करने में सर्वेश्वर नई कवितावादियों में उल्लेखनीय हैं। भसावन का गीत्य, भचरवाहों का युगल गान्य भगांव की शाम्य और भमेरे भीतर की कोयल्य, भतुम्हारा मन का सफर्य में लोक सम्पृक्ति और ग्राम्य प्रकृति के मोहक चित्र अंकित हुए हैं-भमेरे भीतर कहीं/एक कोयल पागल हो गयी है।.....कहां से लाऊं एक घनी फलों से लदी अमराईघ्..वह नहीं रहेगी।/ मेरे भीतर की यह पागल कोयल/तब मुझे पागल कर जायेगी।्य9 लोकगीतों के साथ लोक-भाषा के शब्द जैसे निवोली, भुइयां, ओठंगी, उतानी, करेजवा, कजरी, फुलगंदवा, बिछिया, भूमर, मुंदरी, तरकी, अजोरिया आदि का सुंदर एवं सार्थक प्रयोग किया हैं प्रकृति कें संुदर ओर संश्लिष्ट बिम्बों, नये उपमानों एवं प्रतीकों से संगुम्फित सांगरूपकों के माध्यम से सर्वेश्वर अपने को, अपने अनुभवों और रचनात्मक कौशल को व्यक्त करते हैं। भभोर्य, भसंध्या का भय्य, और भकल राम्य में अभिव्यक्ति का यह सौंदर्य पूरी तरह उभरा है।
सर्वेश्वर नये मूल्यों की खोज में आधुनिकता को साथ लेकर चले हैं। युग की समस्याओं के प्रति जागरुक रहकर वे समसामयिकता को व्यंजित करते हैं। विरोधाभासों, विसंगतियों और मूल्यों के विपयर्य पर वे साहस के साथ तीखें व्यंग्य करते हैं। युद्ध, शांति, स्वतंत्रता, प्रतिबद्धता, पूंजीवाद और साम्यवाद को उन्होंने युग-बोध के स्तर से उठाकर, नये प्रतीकों के माध्याम से रचनात्मक अनुभवों के रूप में व्यक्त किया है। पीस पैगोड़ा, कलाकार और सिपाही, बेबी का टैंक, आरे की चिड़िया, सिपाहियों का गीत, खाली जेबें, पागल कुत्ते, बासी कविताएं आदि में युद्ध, मतवाद और हिंसक प्रवृत्तियों के विरोधी स्वरों को नये प्रतीकों के माध्यम से संयोजित किया गया है। पीस पैगोड़ा में यह विरोध व्यंग्यपरक हो गया है- भऔर इस बार यदि फिर, पीस पैगोड़ा बनाना पड़े/ तो बौद्ध भिक्षुओं के गैरिक वसनों को न भूलना/ क्योंकि उन ढीले चोगों के नीचे/बड़ी-बड़ी आटोमेटिक राइफलें तक/ आसानी से छिपायी जा सकती हैं।।्य 10
सर्वेश्वर ने भाव-बोध के अनुरूप भाषा का संधान किया है। प्रारंभ में छायावादी शब्दावली और उर्दू के शब्दों का प्रयोग मिलता है, किन्तु धीरे-धीरे उससे निजात पाकर काव्यानुभवों को व्यक्त करने में समर्थ भाषा अपनाने में सफल हुए हैं। नये प्रकृति, प्रतीकों और बिम्बों की ललक भबांस का पुल्य में पुनः उभरी है। भअपनी बिटिया के लिये दो कविताएं्य में प्रकृति का बाल उपकरणों के साथ सुंदर संयोजन हुआ है-भपेड़ों के झुन/बजने लगे;/लुढ़कती आ रही है/सूरज की लाल गेंद।/उठ मेरी बेटी, सुबह हो गयी।्य 11
सांझ एक चित्र, भजाड़े की सुबह्य, भएक प्रतीक्षा्य, भजाड़े की धूप्य भआये महंत बसंत्य, मेें नये बिम्बों और प्रतीकों का सौंदर्य कवि की स्वच्छंदचेतना को सघनता से मूर्त करता है-भआये महंत बसंत।/ मखमल के झूल पड़े हाथी-सा टीला/ बैठे किंशुक छत्र लगा बांध पाग पीला,/ चंवर सदृश डोल रहे सरसों के सर अनन्त। आये महनत बसंत।्य 12
ग्राम्य-प्रकृति और लोक-जीवन से गहरा लगाव इन कविताओं में पहले की अपेक्षा अधिक दीप्त होकर आया है। दृश्य, स्पर्श और गंध के बिम्बों तथा रंग-बोध का अनूठा संसार खुलने लगता है। सर्वेश्वर ने मानवीय व्यापारों को प्रकृति के माध्याम से सुंदर ढंग से व्यक्त किया हैः- भअगहनी मुरैठा बांधे श्शििर का चरवाहा,/ठाकुर छोर की कच्ची दीवार से/पीठ टिकाए बैठा/धूप सेंक रहा है/सुबह/दमकते सोने से रंग वाली/एक अल्हड़ किशोरी/तुल के रंग की साड़ी पहने/रंग-बिरंगी मंूज की डलिया बन रही है।्य 13
नयी सभ्यता और बुद्धिजीवियों के बनावटीपन, दोगलेपन, धूर्तताओं पर कवि गहरी चोट करता हुआ चलता है। भभेड़िया-3्य की कविता में व्यंग्य देखें-भभेड़िया फिर आयेंगे।/ अचानक/तममें से ही कोइ्र एक दिन/भेड़िया बन जायेग/उसका वंश बढ़ने लगेगा।.... इतिहास के जंगल में/हर बार भेड़िया मांद से निकाला जायेगा।/ आमी साहस से, एक होकर/ मशाल लिये खड़ा होगा। इतिहा जिंदा रहेगा/ और तुम भी/ और भेड़िया भी।्य 14
सर्वेश्वर की सोच जब अनुभवों से संयुक्त होती है, तब उनका रचनात्मक अनुभव विशिष्टता के साथ व्यक्त होता है। लगता है अपनी काव्ययात्रा की एक सीमा के बाद सर्वेश्वर दुविधाग्रस्त हो जाते हैं। आत्मबोध और युग यथार्थ की टकराहट से बचने की कोई राह उन्हें दिखायी नहीं पड़ती। विसंगतियों को खोलते-छीलते अवश्य हैं पर उनके कोई विकल्प नहीं खोज पाते हैं। इस दुविधा में वे निजी ढंग के उपमानों और बिम्बों के माध्यम से अपने अनुभवों को बार-बार मांजते रहते हैं या प्रतीकों का सहारा लेकर युग की विसंगतियों पर चोट करके संतुष्ट हो जाते हैं। गोबरैले कविता में देखें- भयह क्या हुआ/ देखते-देखते/ चारों तरफ गोबरैले छा गए।/ जितनी विष्ठा/उतनी निष्ठा। कितनी तेजी से/यहां हर कोई रच रहा है/ एक गोल मटोल संसार।.. पच्चीस वर्षों से लगातार/यही देखते-देखते/लगता है हम सब/ गोबरैलों में बदल गये हैं।्य 15
सर्वेश्वर विसंगतियों की तह में जाकर उनके कारणों को खोजने का प्रयत्न नहीं करते। इसी कारण से वे अपनी समूची ग्राम्य संवेदना, जनजीवन से लगाव, मूल्यों की खेाज, पहचान की छटपटाहट, अस्तित्व की सार्थकता और नये शिल्प के संधान के बावजूद आगे बढ़ने का आभास नहीं दे पाते हैं। यही उनकी उपलब्धियां, उनकी सीमाएं बन जाती हैं।
सर्वेश्वर की काव्य-चेतना में आस्था और विश्वास के स्वर क्षीण और विरले हैं तथा व्यथा के स्वर सघन और स्फीत हैं। भएक सूनी नाम कवि की्य निराशा के भाव- भअब मैं कवि नहीं रहा,/एक काला झंडा हूं/ तिरपन करोड़ भौंहों के बीच।/मातम में/खड़ी है मेरी कविता।्य 16
यह कविता कवि के बदलते मिजाज एवं लहजे का सूचक बन जाती है। सनझ् 60 के बाद हिन्दी कविता में युग यथार्थ और राजनीतिक विसंगतियों से सीधी टकराहट व्यक्त हो रही थी। उसे काव्यानुभव के स्तर पर युग कवियों ने ही नहीं, नयी कविता के जाने पहचाने कवियों ने भी व्यक्त किया था। इस समय की अव्यवस्था शासन की असफलता, लंबे-चौड़े नारों, योजनाओं और वक्तव्यों का खोखलापन जाहिर हो चुका था। सर्वेश्वर ने भी उसका अहसास किया था- भढोल की लय धीमी होती जा रही है/ धीरे-धीरे एक क्रांति यात्रा/शव-यात्रा में बदल रही है/सड़ांध फैल रही है/नक्शे पर देश के/ और आंखांे मंें प्यार के/ सीमांत धुंधले पड़ते जा रहे हैं/और हम चूहों से देख रहे हैं।्य
भगरीबी हटाओं्य कविता एक राजनैतिक सोच, सरकारी योजनाओं पर गहरा कटाक्ष है- भगरीबी हटाबो सुनते ही/कब्रिस्तानेां की ओर लपके/और मुर्दों पर पड़ी वे चादरे उतारने लगे/जो गंदी और पुरानी थी/फिर वे नयी चादरें लेने चले गये/जब लौटकर आये/तो मुर्दों की जगह गिद्ध बैठे थे।्य 17
सर्वेश्वर को राजनीतिक विसंगतियों का तीखा अहसास था। भकुआनो नदी्य की अधिकांश कविताओं में यह अहसास बार-बार उभरा है किन्तु जन-भावनाओं को उभारने के लिये सर्वेश्वर सक्रिय भागीदार नहीं बनते। जरा देर में खौलते और जरा देर में ठंडे पड़ते नजर आते हैं। राजनीतिक-विसंगतियों को उघारते और छीलते हुए भी सर्वेश्वर किसी विचारधारा से प्रतिबद्ध नहीं हैं। लोहिया के प्रति अपनी आस्था और विश्वास को उन्होंने कई कविताओं में अवश्य व्यक्त किया है, किन्तु उन्हें लोहियावादी नहीं कहा जा सकता। इसी प्रकार भखूंटियों पर टंगे लोग्य की कुछ कविताएं ऐसी हैं जिससे लोग उन्हें वामपंथी पक्षधरता का कवि मानते हैं लेकिन इसी संग्रह में भमृत्यु-दंड्य और भपोस्टमार्टम्य की रिपोर्ट कविताओं में हिंसा और वामपंथी चेतना दोनों को नकरा है।
सर्वेश्वर की काव्य यात्रा मंे कुछ ऐसे बिन्दु हैं जो बार-बार कवि चेतना को उत्पेरित करते हैं। कवि का दर्द, अकेलापन, और निरर्थकता का अहसास जो प्रारंभिक कविताओं में व्यक्त हुआ था वह कवि चेतना को भखुंटियांे पर टंगे लोग्य तक मथता रहा है। किन्तु बाद में इन बिन्दुओं से बंधा हुआ कवि छुटकारे का प्रयत्न करता है। सब कुछ कह लेने के बाद कविता में सक्सेना जी की व्यक्ति से समष्टि की यात्रा दिखाई देती है- भवह मुझसे या मेरे युग से ऊपर है,/वह भावी मानव की थाती है, भू पर है,/बर्बरता में भी देवत्व की कड़ी है वह,/इसीलिए ध्वंस और नाश से बड़ी है वह,/अन्तराल है वह नया सूर्य उगा लेती है,/नये लोक, नयी सृष्टि, नये स्वप्न देती है,/वह मेरी कृति है/पर मैं उसकी अनुकृति हंू/तुम उसको मत वाणी देना।। 18
नयी कविता में कवि की अलग पहचान का बनना वस्तुतः उनकी छटपटाहट, और उसके अभिव्यक्ति के लिए नए रूपकों, बिम्बों का सहारा है। कवि अन्त में आस्थावादी और राष्टþ की मूल चेतना की ओर ही बढ़ता दिखाई देता है। इसलिए कहा जा सकता है कि वस्तुतः सर्वेश्वरदयाल सक्सेना मूलतः प्रकृति, ग्राम्य-जीवन तथा सांस्कृतिक पृष्ठिभूमि में जुड़े रहकर अपनी सामाजिक, राजनैतिक कमजोरियों को संस्कृति और परंपरा के माध्यम दूर करने का प्रयत्न करते हैं।
सन्दर्भः 1 सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की प्रतिनिधि कविताएं- प्रयाग शुक्ल,पृ.158,2. प्रतिनिधि कविताएं-प्रयाग शुक्ल,पृ. भयह चयन्य से।,3. प्रतिनिधि कविताएं-प्रयाग शुक्ल, अन्तिम पृष्ठ से।,4. वही.पृ.16 ,5. वही.पृ.,6. वही.पृष्ठ160,7. वही.पृष्ठ ,8. वही.पृष्ठ160,9. वही.पृ.43,10. वही.पृ.,11. वही पृ. 57 ,12. वही.पृ.16 ,13. वही.पृ.,14. वही. पृ.90,15. वही पृ.78,16. वही पृ.,17. वही,पृ.,18. वही.पृ.103

No comments:
Post a Comment